आपको क्या करना होगा। आज के वक्त में सभी लोग चाहते है कि वह ऑनलाइन पैसे कमाए।
आज के वक्त में ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए मार्केट में बहुत सारे तरीके अवेलेबल हैं।
इस पोस्ट में मैंने आपको विस्तार में बताया हैं कि youtube se paise kaise kamaye.
आप ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए blogging कर सकते हैं, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर सकते हैं, फ्रीलांसिंग कर सकते हैं, एप्लीकेशन पर ऐड देख सकते हैं मतलब कि आज के वक्त में बहुत सारे तरीके हमारे पास उपलब्ध है।
आज के वक्त में बहुत से ऐसे तरीके हैं जो कि सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाते हैं और उनका समय बर्बाद करते हैं इसीलिए आप सही तरीका चुने। यूट्यूब से पैसे कमाने के आपको बहुत से फायदे होंगे।
जैसे कि आप बिना एक रूपया लगाए काम शुरू कर सकते हैं, आप सारा काम घर बैठे कर सकते है, आपको कहीं भी आने जाने की जरूरत नहीं है।
आप बिना लिमिट के पैसे कमा सकते हैं, आप पैसे कमाने के लिए एक तरीके पर निर्भर नहीं रहेंगे, यूट्यूब पर बाकी तरीकों के जैसी मेहनत नहीं करनी होगी।
यूट्यूब पर आप पैसे कमाने के साथ फेमस भी हो सकते हैं। आज बड़े youtubers इंटरनेट सेलिब्रिटी की तरह होते हैं।
जैसा कि मैंने बताया है कि यूट्यूब एक बहुत ही अच्छा तरीका जिससे आप ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। आप यूट्यूब से काफी अच्छे पैसे कमा सकते हैं। यूट्यूब का तो उपयोग आप मे से बहुत से लोग करते ही होंगे। आप इसका उपयोग वीडियो देखने के लिए करते होंगे।
यूट्यूब एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिस पर वीडियो के रूप में पोस्ट शेयर की जाती है। यूट्यूब आज के वक्त में सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। यूट्यूब इसके अलावा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन है जबकि गूगल दुनिया का पहला सबसे बड़ा सर्च इंजन है।
मैं आपको यहां पर एक बात बता दूं कि यूट्यूब को गूगल ने खरीद लिया है इसका मतलब है कि यूट्यूब गूगल का ही प्रोडक्ट है।
YouTube Se Paise Kaise Kamaye

आप सोच रहे होंगे कि YouTube Se Paise Kaise Kamaye तो मैं आपको बता कि Youtube एक वीडियो प्लेटफॉर्म है जिस पर आप वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
आपको यूट्यूब से पैसे कमाने के पर वीडियो अपलोड करने होंगे और यदि आपके वीडियो को कोई देखेगा तो आपको पैसे मिलेंगे।
आप जो भी वीडियो अपलोड करेंगे उस पर यूट्यूब विज्ञापन दिखायेगा और आपको इसके बदले में पैसे मिलेंगे। इसके अलावा भी कई तरीके है जिससे कि पैसे कमा सकते है जिसके बारे में मैंने आगे जानकारी दी है।
YouTube Se Paise Kaise Kamaye: तो यह पूरी जानकारी है जो कि आपको चाहिए
1. Channel की Category चुनें
आपको सबसे पहले आपके चैनल की एक केटेगरी चुननी होगी। यदि आप किसी भी केटेगरी को चुन लेंगे या एक ही चैनल पर अलग अलग केटेगरी की वीडियो अपलोड करने लगेंगे तो यह आपके लिए ठीक नहीं होगा।
इससे आपको कोई सब्सक्राइब नहीं करेगा या करेगा तो वह आपके सारे वीडियो नहीं देखेगा क्योंकि उसने आपके चैनल को उसकी पसंद की चीज देखने के लिए सब्सक्राइब किया है।
आप यदि आपके सब्सक्राइबर की पसंद की वीडियो अपलोड नहीं करेने तो आपको व्यूज नहीं आएंगे और आप पैसे भी नहीं कमा पाएंगे। आप कोई भी केटेगरी चुन सकते है। आप वहीँ केटेगरी चुने जो कि आपके इंटरेस्ट में हो।

जैसे कि आप
- Technology
- Education
- Fitness
- Cooking
- Motivational Speaker
- Gaming
- Vlogging
- Comedy
- Song
- Sport
- News
- Animation
- Acting
और किसी और विषय पर चैनल बना सकते हैं।
2. Youtube पर चैनल बनायें

Youtube पर वीडियो अपलोड करने के लिए आपके पास एक यूट्यूब चैनल होना चाहिए।
Youtube Channel बनाना बहुत आसान है। और आप कुछ ही मिनिट में एक youtube channel बना सकते हैं। YouTube पर चैनल बनाने के लिए आपके पास एक google account होना चाहिए। अगर आपके पास google account नहीं है तो आप एक बना लें।
अगर आप gmail id बनाना नहीं जानते हैं तो आप यह पोस्ट पढ़ें: Gmail ID Kaise Banaye. आपको हर step को follow करना है और channel बनाना है। Channel बनाने की guide यह है: YouTube Channel Kaise Banaye
3. Video का प्रकार चुनें
आपको आपके चैनल पर रेगुलर वीडियो अपलोड करने होंगे। ऐंसा नहीं है कि आप कुछ वीडियो अपलोड कर देंगे तो आपको पैसे आने लगेंगे। आपको कुछ समय के लिए पैसे आएंगे और वह समय के साथ घटते घटते एक दिन पैसे आना ख़त्म हो जायेंगे।
यदि आप रेगलर वीडियो अपलोड करेंगे तो आपको अच्छे पैसे आएंगे। आप जब तक वीडियो अपलोड करेंगे आपको तब तक पैसे आएंगे। आप अपने चैनल की केटेगरी के हिसाब से इन तरीकों के वीडियोस बना सकते हैं।
Screen Recording या Voice Over:
आप यदि ऐंसा वीडियो बनाते है जो कि Facecam द्वारा नहीं बताया जा सकता है आप उसके लिए Screen Recording का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप अपने डिवाइस चाहे वह मोबाइल हो या कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड करते हैं।
यदि आप एक गेमिंग चैनल बनाते है या लोगों को मोबाइल कंप्यूटर का फीचर बताते है या कोई भी चीज जो कि आप डिवाइस पर करते है आप उसकी स्क्रीन को रिकॉर्ड करके लोगों को एंटरटेन कर सकते है या लोगों को कुछ सीखा सकते हैं।
यदि आप लोगों को बोलकर कुछ सिखाना चाहते है और आपके पास दिखाने को कुछ नहीं है तो आप कुछ इमेज को लेकर अपनी आवाज देकर वीडियो बना सकते हैं।

0 Comments